कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हाथरस
समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद- हाथरस
वर्तमान में बोर्ड परीक्षा गतिमान है जिसमें कक्ष निरीक्षक के रूप में बेसिक शिक्षकों की डयूटी लगाई गयी है। तत्क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है। कि जिस दिवस में सम्बन्धित केन्द्र पर बोर्ड परीक्षा नहीं है उस दिवस में शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहने हेतु आदेशित करना सुनिश्चित करें ।
वर्तमान में बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षा भी गतिमान है अतः आदेश का कडाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। इस कार्य हेतु आप इंचार्ज प्र०अ० केन्द्र व्यवस्थापक से संपर्क स्थापित कर शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा तथा बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में सामजस्य स्थापित करें। प्रकाश में आ रहा है कि वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हेतु केन्द्रों पर कार्यमुक्त किये गए शिक्षकों के सापेक्ष काफी कम कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता है। ऐसे दिवसों में कक्ष निरीक्षकों के अतिरिक्त समस्त शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर परीक्षाफल तैयार करने में सहयोग करें। सुलभ सन्दर्भ हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उपलब्ध करायी गई केन्द्रवार परीक्षा दिवस का विवरण तथा केन्द्र व्यवस्थापकों की सूची मोबाइल नं० सहित संलग्न है।
Download PDF now
HOPE YOU LIKE IT AND BIG THANKS TO YOU FOR GIVING YOUR TIME
YOU CAN EXPLORE MORE THINGS ON OUR WEBSITE CHECK AND CLICK TO READ MORE INTERESTING ARTICLES .....
HAVE A GOOD DAY



0 Comments