कविता,दृढ़ संकल्प,hindi kavita
दृढ़ संकल्प

रुका वही, जो मन से हारा ।
थका वही,जो तन से हारा ।

रुक मत,थक मत,बस चलता चल,बस चलता चल।
मंजिल एक दिन मिल जाएगी, 
मन को मत कर, तू चंचल 
धर धीरज और कर दृढ़ संकल्प, दृढ़ संकल्प,
मेहनत कर और पग पग चल, 
इसका नहीं कोई और विकल्प।

रुका वही,जो मन से हारा।
थका वही, जो तन से हारा।

ईश्वर का तू धर ले ध्यान,रहकर तू अपनी ही म्यान।चमक उठेगी किस्मत तेरी, 
गर समझ गया तू यह विज्ञान ।
डर कर, मत तू भाग यहां से ।
 कर्म भूमि का पथ है जहां से ।

 रुका वही, जो मन से हारा।
 थका वही,जो तन से हारा ।

 जाग, उठ, चल, तू भाग ।
भरकर मन में ऐसी आग,भर कर मन में ऐसी आग।
 भस्म कर दे जो पथ के कांटों को।
 रोक दे जो दुश्मन की भी सांसो को।

 रुका वही, जो मन से हारा।
 थका वही,जो तन से हारा ।
       
 मिलेगी मंजिल, मिलेगी मंजिल, मिलेगी मंजिल, 
बस तू पग पग  चलता चल,
 बस तू पग पग  चलता चल।।

To read more artical click here